2021/03/24

महिला टीचर गिरफ्तार ...30 साल की महिला टीचर 17 साल के स्टूडेंट का करती थी दैहिक शोषण

DESK : बिलासपुर तोरवा पुलिस ने छात्र द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में शिक्षिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

मृतक ने सुसाइड नोट में उसके द्वारा दैहिक शोषण और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात लिखी थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मृतक छात्र के मोबाइल की जांच कर रही है। वहीं, उसके साथियों का भी बयान दर्ज किया है।

तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बीते 18 मार्च की रात देवरीखुर्द में रहने वाले 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक छात्र ने आत्महत्या के पहले अपने दोस्तों के मोबाइल में मैसेज किया था। इसमें उसने एक युवती द्वारा दैहिक शोषण और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही थी। साथ ही उसने युवती की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की बात लिखी थी।

छात्र के सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पूर्व शिक्षिका से पूछताछ की। इस पर शिक्षिका पुलिस को गुमराह करती रही। सुसाइड नोट व मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित शिक्षिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित शिक्षिका ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक छात्र उसे अश्लील वीडियो भेजता था। इस पर उसने छात्र को समझाइश दी थी। 

पूछताछ के दौरान शिक्षिका ने कहा कि छात्र के नाबालिग होने पर उसने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन व उसके परिवार वालों को नहीं दी थी। पुलिस ने आरोपित के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

मृतक छात्र ने कुछ मैसेज को शैड्यूल किया था। छात्र ने अपनी मौत के पहले अपने दोस्तों को मैसेज किया था। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। उसकी मौत के बाद पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया था।

 इस दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्तों को उसके मोबाइल से मैसेज मिलते रहे। इस पर मृतक के दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि मृतक ने कुछ मैसेज को शैड्यूल किया था। इसमें भी आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया गया है।