MADHEPURA : भोजपुरी और मैथिली गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल करना एक गायक को काफी महंगा पड़ गया। जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी निवासी लोकल गायक पिंटू को जमकर लोगों ने पीटा।
दरअसल, पिंटू दीवाना ने अपने बगल के ही गांव देवीदास टोला और नरकटिया टोला की लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हुए गाना गाया, जिसके बाद दोनों टोले के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि पिंटू ने यह गाना आलमनगर के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाया था।बिहार के मधेपुरा में भोजपुरी और मैथिली के गानों में अश्लीलता परोसना महंगा पड़ा.लोकल गायक का सिर मुंडकर लोगों ने सड़क पर घुमाया. pic.twitter.com/lO4DkGLpBM
— Thakur Shaktilochan shandilya (@Ershaktilochan) March 10, 2021
गाना जब देवीदास टोला और नरकटिया टोला के लोगों ने सुना तो वो काफी गुस्सा हो गए।
बताया जा रहा है कि गायक पिंटू दीवाना को उसके घर से पकड़ कर देवीदास टोला लाया गया, जहां उसकी आधी हजामत की गई। फिर देवीदास टोला और नरकटिया टोला के बीच घुमाया । यह घटना बीते रविवार की बताई जा रही है।
गायक का बाल मुंडवा कर भ्रमण करवाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवीदास और नरकटिया टोला की लड़कियों पर खास फोकस करते हुए पूरी अभद्रता के साथ यह गाना गाया था।
फिर पिंटू ने खुद ही देवीदास और नरकटिया टोला के लोगों को व्हाट्सएप पर भेजा था, जिसके बाद धीरे-धीरे यह गाना पूरी तरह से प्रखंड क्षेत्र में वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।