2021/03/11

युवती की गला घोंट कर हत्या,खेत में फेंका मिला लाश...मर्डर का आरोप पति पर लगा..पुलिस मामले की जांच में जुटी

SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के जंगीपुर गांव में एक युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद गुरुवार को उसका शव खेत में फेंका मिला। 

हत्या का आरोप नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लालूनगर निवासी उसके पति पर लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है।

 मृतक की पहचान गोरेलाल यादव की बेटी संपुल देवी के रूप में की गई है। मृतक के ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संपुल देवी का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी बीच वह ससुराल से अपने मायके चली गई थी। बुधवार की शाम पति उसे ले जाने के लिए पहुंचा। वह संपुल देवी को अपने साथ लेकर घर चला गया।

इसके बाद गुरुवार की सुबह में गांव के लोगों ने संपुल का शव लोदीपुर गांव के एक खेत में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कम्‍प मच गया। 

वहां ग्राीमणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्‍थानीय लोगों में इस हत्‍या को लेकर गुस्‍सा देखा गया। लोग इसके पीछे ससुराल वालों का हाथ बता रहे थे।

 लोगों ने मृतक के मायके में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मृतक संपुल के मायके वालों के अनुसार पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी है। घटना के बाद से मृतक के पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए हैं।

 पुलिस उनकी खोज में जुट गई है। पुलिस हत्‍याकांड की पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखुपरा सदर अस्‍पताल भेज  दिया गया है।