जिसके बाद अग्निशामक की दो गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पंचायत के मुखिया राधा कृष्ण महतो ने बताया कि शार्ट सर्किट से गांव में आग लगने की शंका ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं।
इधर अगलगी की घटना में गांव के जवाहर यादव, चंद्रशेखर यादव, गंगो यादव, फुगनी यादव, होरिल यादव, लड्डू लाल यादव के घर जलकर राख हो गया। वहीं घर के अंदर रखे हजारों रुपए के समान जलकर खाक हो गए, ग्रामीणों ने बताया कि देर संध्या हवा तेज रहने के कारण अचानक एक घर से आग की लपट निकलने लगी।
देखते ही देखते आस पास के सभी घरों को अपने आगोश में ले लिया, जब तक आग पर काबू पाया जाता है घर के अंदर के सभी सामान जलकर खाक हो गए, घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा अंचलाधिकारी अमरपाली यादव एवं रोसड़ा थाने की पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस दिलाते हुए घटना की जानकारी लेते हुए सरकार के द्वारा दी जाने वाली समुचित मदद का आश्वासन दिया है।
रिपोर्टर : संतोष कुमार ठाकुर