SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिश्रौलिया गांव के महावीर चौक स्थित उपेन्द्र दास की चाय दुकान में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी।
जिससे दुकान में चाय पी रहे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय सीएचसी और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
चाय दुकान पर महमदपुर सकड़ा टोले मुरिया स्थान वार्ड 13 निवासी विश्वनाथ पासवान, उपेंद्र दास, सोनेलाल सिंह, विशाल कुमार और मिश्रौलिया निवासी कैलू महतो जख्मी बताए गए है।
इसमें विश्वनाथ पासवान और विशाल कुमार को सीएचसी से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है। वहीं बोलेरो सवार जख्मी युवक पछियारी टभका वार्ड 1 निवासी राजीव राय का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ झूना बताया गया है।
तेज आवाज और हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने एक बोलेरो सवार को धर दबोचा और जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी जख्मी को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया।