2021/03/14

यूनिवर्सिटी में लड़की ने खुलेआम बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, मचा बवाल, बर्खास्‍त,वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर तूफान मचा

PAKISTAN : पाकिस्तान में एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड से गले लगाकार प्यार का इजहार करना महंगा साबित हुआ। लाहौर यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने अपने प्रेमी को खुलेआम प्रपोज कर दिया। 

जिसके बाद से बवाल मच गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि येलो टॉप और वाइट जींस पहले लड़की ने गुलाब के फूलों का गुलदस्ता अपने दोस्त को दिया और मोहब्बत का इजहार किया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा के लड़के को प्रपोज करते समय वहां बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। सब वीडियो बना रहे थे और तालिया बजा रहे थे। यह पूरा दृश्य किसी फिल्म सीन से कम नहीं था। 

हालांकि लड़की की हरकत से बवाल मच गया है।

लाहौर विश्वविद्यालय ने नाराज होकर एक पत्र जारी किया। वहीं दोनों को सस्पेंड कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने कहा कि अनुशासन कमेटी ने बैठक में पाया कि दोनों छात्रों ने नियमों को तोड़ा है। समिति ने शुक्रवार को बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। साथ दोनों ने गलत व्यवहार किया और नियमों का उल्लंघन किया है।

वहीं लड़की और लड़के को बर्खास्त करने के बाद ट्विटर पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा कि पावरी हो रही है, ये मैं हू, ये मेरी गर्लफ्रेंड है और हम निष्कासित हो रहे हैं। जबकि एक ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बते का पोस्टर शेयर किया है।

 जबकि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने कार्रवाई को गलत बताया है। बता दें लाहौर यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लड़की का नाम हडिका जावेद और लड़के का नाम शहरयार अहमद बताया गया है।