SAMASTIPUR : रोसड़ा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर मौजा के एरौत गांव में सरकारी जमीन पर अंचलाधिकारी रोसड़ा द्वारा पक्का के मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। इसे रोकने एवं सरकारी जमीन को खाली करने के लिए आठ माह पहले एरौत गांव के जटाशंकर सिंह के द्वारा आवेदन दिया गया था।
सीओ रोसड़ा, एसडीओ रोसड़ा, जिलाघिकारी समस्तीपुर के अलावे अनुमंडल लोक शिकायत निवारण प्राघिकार के आदेश के बाद भी सीओ रोसड़ा अम्बपाली यादव आठ महीने से अतिक्रमण हटाने के बदले अतिक्रमणकारियों का घर बनबाने में जुटी रही। आवेदक जटाशंकर सिंह द्वारा बार बार आवेदन देने के बाद भी रोसड़ा की यह पहला सीओ है ।
जिसके द्वारा सरकारी जमीन पर घर बनबाया जा रहा है। सरकारी जमीन खेसड़ा संख्या 1649, 1651, 1665, 1146, 1140, 1522 एवं 1526 पर अवैध तरीके से मकान का निर्माण करवाने वाली सीओ के कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते जब आवेदक जटाशंकर सिंह थक गये तो विगत 12 मार्च को उसने एक आवेदन एसडीओ रोसड़ा को देकर आत्म दाह करने की घोषणा कर दी।
आज 19 मार्च को एसडीओ के सामने आत्म दाह करने पहुॅंचें जटाशंकर सिंह को रोसड़ा पुलिस हिरासत में ले लिया है। अंचलाधिकारी रोसड़ा के मुताबिक अतिक्रमण वाद 03-2020-21 पहले होता है ।
जबकि 02-20-21 बाद में होता है। इधर एसडीओ कार्यालय के समक्ष आत्म दाह करने पहुॅंचें जटाशंकर सिंह को रोसड़ा पुलिस हिरासत में लिया है। जटाशंकर सिंह की पत्नी ने बताया कि यदि मेरे पति को कुछ भी हुआ तो सीओ रोसड़ा, सीआई एवं कर्मचारी के अलावे रोसड़ा थाना ध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज करवायेंगे।
रिपोर्टर : पलटन सहनी, संतोष कुमार ठाकुर