BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में 28 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका कसूर यह था कि उसने अपने गांव में ही दबंग की बेटी से प्यार किया और तीन साल पहले दिल्ली भाग कर शादी रचा ली।
बेगूसराय में एक शिक्षक ने 3 साल पहले अपनी बेटी को भगाकर शादी करने वाले दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में मृत युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव की है।
इम्तियाज का कसूर यह था कि उसने अपने गांव में ही दबंग की बेटी से प्यार किया और तीन साल पहले दिल्ली भाग कर शादी रचा ली।
स्वजनों के लाख विरोध के बाद भी प्रेमिका सादिया परवीन ने इम्तियाज के साथ रहना स्वीकार किया, लेकिन उसे प्यार करने की सजा के तौर पर मौत मिली। आरोप ससुर मो. औरंगजेब पर लगा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बाद इम्तियाज एसएच-55 किनारे स्थित अपने घर से निकल कर सड़क के उस पार मोटरसाइकिल गैरेज में कुछ लोगों के साथ बैठा था।
इसी क्रम में एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे निशाना बना कर गोलियों की बौछार शुरू कर दी। दो गोली उसके सीने व पेट में लगी।
वहीं गोलीबारी में हरदिया निवासी गैरेज संचालक मो. बारीक के पुत्र मो. रहमतुल्ला के बांह में भी गोली लगी है, जिसका इलाज कल्पना नर्सिंग होम में चल रहा है। जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा है।
सदर अस्पताल पहुंचे स्वजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखा गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद ने बताया कि हत्या मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर इम्तियाज एसएच-55 स्थित मोटरसाइकिल गैरेज में कुछ लोगों के साथ बैठा था। एक बाइक पर सवार आए लोगों ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई।
दो गोली उसके सीने व पेट में लगी। हरदिया निवासी गैरेज संचालक मो. बारीक के पुत्र मो. रहमतुल्ला के बांह में भी गोली लगी है, जिसका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।