NALANDA : बिहार के नालंदा जिले में बड़ी घटना हुई। परवलपुर थाना के पीलीछ गांव में शनिवार की देर शाम विषाक्त प्रसाद खाने से 500 लोग बीमार हो गए।
माघी पूर्णिमा के मौके पर गांव के ही देवी मंदिर में आयोजित पूजा के मौके पर बना प्रसाद खाने से लोगों की तबीयत खराब हुई। प्रसाद खाते ही लोगों के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां होने लगीं। हालांकि अभी सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
परवपलपुर पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यम कुमार ने बताया कि प्रसाद खाने से लोग फुड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। मेडिकल टीम सभी का गांव में ही इलाज कर रही है।
बता दें कि गांव के शंभू सिंह की पत्नी, अरविन्द पटेल व नवल प्रसाद की पत्नी संयुक्त रूप से देवी पूजा का आयोजन पिछले कई साल से करतीं आ रही हैं। इस पूजा में आसपास के गांव से हजारों लोग शामिल होते हैं।