2021/03/21

समस्तीपुर में भारी मात्रा में शराब बरामद,448 कार्टून शराब के साथ 2 पिकअप जप्त

SAMASTIPUR :  विभूतिपुर में शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हमेशा तत्पर रहती है विभूतिपुर थाना। जिसके तहत थाना क्षेत्र के भरपुरा चौर में एसडीपी के नेतृत्व में विभूतिपुर पुलिस ने छाप देकर 448 कार्टून में 14 हजार तीन सौ चार बोतल में 3907 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ दो पिकअप जप्त किया। जिसकी जानकारी एसडीपीओ सहियार अख्तर ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर दिया। 

वहीं उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार मुख्यालय की टीम के साथ गुप्त सूचना के अनुसार मिली जानकारी पर भरपुरा गाछी में छापा देकर 448 कार्टून में 14304 बोतल में 3907 लीटर से अधिक विदेशी शराब के साथ 2 पिकअप जप्त किया गया है। 

आगे उन्होंने बताया कि शराब का बड़ा खेप उतरने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस अपने दल- बल के साथ ठिकाने को चारों तरफ से नाकाबंदी कर छापा मारा। जिसमें ठिकाने पर पहुंचने वाले सभी रास्ते पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई। ताकि किसी भी रास्ते से शराब माफिया निकल नहीं पाए। लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। 

छापामारी दल में थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, जोगेंद्र प्रसाद सिंह,धीरेंद्र कुमार, विदश विश्वास,राम गति मांझी सहित मुख्यालय के पुलिस बल एवं स्थानीय चौकीदार आदि थे।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट