SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिला रोसड़ा अनुमंडल रोसड़ा शिवाजीनगर सहायक थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी घटना मामले को लेकर पुलिस ने अलग-अलग गांव से चोरी के चार बाइक के साथ पांच युवक को गिरफ्तार किया है।घटना के बाद पांचों युवक पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि शिवाजीनगर सहायक थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शादी समारोह के दौरान चोर गिरोह के द्वारा बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
जहां ग्रामीणों के सहयोग से बाइक चोर मंतोष कुमार को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया।साथ ही चोरी की गई बाइक भी पुलिस को सौंपा गया।जिसके बाद शिवाजीनगर पुलिस के द्वारा मंतोष कुमार से पूछताछ क्रम में अन्य संलिप्त युवकों के बारे में बतलाया।
जिसके बाद पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में सघन छापेमारी कर अलग अलग गांव से चार संलिप्त युबक को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार युवक में खानपुर थाना क्षेत्र के सुरौली गांव से अभिषेक कुमार,शिवाजीनगर सहायक थाना के गौरा गांव से सचिन कुमार, महादेवा गांव से चंदन कुमार एवं रन्ना गांव से प्रमोद कुमार और मंतोष कुमार शामिल है।
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में सभी अपराधियों ने अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। साथ ही चार चोरी की बाइक को भी बरामद किया गया है।पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड पप्पू कुमार सहित अन्य संलिप्त युवक फरार चल रहा है।सभी युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।पांचों युवक पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
चोरी के बाइक बरामदगी को लेकर रोसड़ा, शिवाजीनगर ,एवं सिंधिया थाने की पुलिस को सूचित कर सघन जांच किया गया। प्रेस वार्ता में डीएसपी सहिरयार अख्तर शिवाजी ओपी अध्यक्ष कमल राम।मनोज कुमार सिंह सर्किल इंस्पेक्टर जय कांत साह के अलावा अन्य कर्मी के अलावे अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट