DESK : हरियाणा के पंचकूला जिले के सेक्टर 14 स्थित सैलून और स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की और वहां से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सेक्टर 14 स्थित सैनिटरी सैलून चलाया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पैसे लेकर वहां पर वेश्यावृत्ति का धंधा किया जाता है.
सूचना मिलने के बाद एसीपी विजय नेहरा और क्राइम ब्रांच ऑफिस की टीम ने सपा में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा. जब वहां पर डील फाइनल हो गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पर रेड की जहां से पुलिस ने सपा के संचालक, एक महिला और दो अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आजम के रूप में हुई है.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 14 थाना में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस सभी आरोपियों को गुरुवार को ज़िला अदलात में पेश किया ओर कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.