DESK : सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां का रविवार की रात सोते समय चाकू से वार कर हत्या कर दिया। बीच-बचाव में आई एक और महिला को वारकर घायल कर दिया।
घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। शारदा देवी का बेटा राहुल अहमदाबाद में नौकरी करता है। घर पर शारदा देवी, बेटी कामिनी, बहू कमलेश और डेढ़ साल का नातिनी गुड़िया मौजूद थे। घर के पास रहने वाला गोविंद, कामिनी से एकतरफा प्यार करता है।
दोनों की जातियां अलग हैं। परिवार के लोग उसे पूर्व में कई बार चेतावनी दे चुके थे। कामिनी का रिश्ता 20 दिन पहले घरवालों ने एक जगह तय कर दिया। यह बात उसे नागवार गुजरी।
तू मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा। इस मंशा के तहत रात के अंधेरे में गोविंद उनके घर में घुस आया। चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करके कामिनी और उसकी मां को मार डाला।
चीखपुकार सुनकर कमलेश वहां पहुंची तो हत्यारोपी ने उन पर भी प्रहार किया। कमलेश ने साहस दिखाया।
भागकर कमरे में खुद को बंद कर लिया। हत्यारोपी भाग गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो कमलेश खून से लथपथ हालात में तड़प रही थी।
ग्रामीणों की सूचना पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। कमलेश को हॉस्पीटल भेजा। मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।
गोविंद ने दोस्तों के बीच यह एलान किया था कि ऐसा कांड करेगा कि कामिनी का परिवार हिल जाएगा। उसकी मोहब्बत को कबूल न करना इस परिवार को भारी पड़ेगा।
वह कामिनी को ऐसा कर देगा कि वह किसी दूसरे के बारे में सोचने के लायक नहीं रहेगी। यह जानकारी पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में मिली है।