PALAMU : इस वक्त बड़ी खबर रांची से आ रहीं हैं।कच्ची उम्र के प्रेम में पड़कर एक नाबालिग छात्रा गर्भवती हुई, तो प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। मामला झारखंड के पलामू का है।
एसपी ने बताया कि नाबालिग लड़की 21 फरवरी से लापता थी। पूछताछ के क्रम शव के कपड़े व चेहरे को देखकर स्वजनों ने शिनाख्त की। प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि लड़की का पूर्व में एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इस बीच वह लड़का काम करने बाहर चला गया। इधर एक दोस्त के मोबाइल से उसकी अपनी प्रेमिका से हमेशा बात होती रही। इस बीच कई दिनों के बाद उसी मोबाइल फोन वाले लड़के को नाबालिग लड़की से प्रेम हो गया। बाद में नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।
नाबालिग प्रेमिका के गर्भवती होन का पता चलने पर प्रेमी ने एक अस्पताल में लड़की का गर्भपात कराने का प्रयास किया गया। इसके लिए नर्स ने 10 हजार रुपये का खर्च बताया।
इधर शादी या गर्भपात कराने के दवाब से प्रेमी नीरज कुमार परेशान हो गया। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग लड़की को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पूरी प्लानिंग के साथ गर्भवती नाबालिग लड़की को अपने घर से शौच के बहाने तड़के तीन बजे घर से बुलाया गया। पूर्व निर्धारित स्थल पर पहले से मौजूद नीरज और उसके दोस्त ओमप्रकाश सिंह ने लड़की का गला काटकर नृशंस तरीके से हत्या कर दी।
हत्या के बाद बडे़पुर बालू घाट के पास गर्भवती छात्रा का शव दफन कर दिया। हालांकि, मृतक छात्रा के परिवार ने गोतिया के साथ जमीन विवाद में बेटी की हत्या करने की बात कही थी।
लड़की के प्रेमी नीरज कुमार सिंह व ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने हत्या में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
इनकी निशानदेही पर टीवीएस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल, मृतिका का बाल, खून लगा मिट्टी सहित एक खून लगा स्वेटर भी बरामद किया गया है।