2021/03/13

BREAKING : घरवाले शादी नहीं करवा रहे, दुल्हन ढूंढ दीजिए... . पुलिस से 2 फुट के आदमी की गुहार

DESK : हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका भरा पूरा परिवार हो, लेकिन जब उसकी शादी की हसरत पूरी ना हो पाए तो वह हर तरह के जतन करता है। 

ऐसा ही एक मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के शामली जिले में, यहां एक युवक महिला थाने में पहुंच कर पुलिस से अपनी शादी की गुहार लगाई है। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी लंबाई सामान्य से काफी कम है जिसकी वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है।

26 साल की उम्र में परिवारवाले शादी की जिद न करे यह लगभग असंभव ही लगता है। आमतौर पर पढ़ाई पूरी होते ही नाते-रिश्तेदार शादी के लिए जिद करने लगते हैं, तो कुछ आए दिन रिश्तों की लाइन लगा देते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के शामली में एक ऐसा भी शख्स है जिसका दावा है कि उसके परिवारवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे। परेशान होकर इस शख्स ने पुलिस थाने का रुख किया और पुलिसवालों से अपने लिए एक दुल्हन खोजने को कहा। 

यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के शामली का है, जहां एक 2 फुट लंबा शख्स पुलिस के पास पहुंचा और अपने लिए दुल्हन खोजने की गुहार लगाई। 26 वर्षीय अज़ीम मंगलवार को शामली के पुलिस थाने पहुंचा और दावा किया उसके परिवारवाले उसकी शादी नहीं करवा रहे। इसलिए उसने पुलिस से अपने लिए दुल्हन खोजने को कहा।

पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर नीरज चौधरी ने शख्स से कहा कि पुलिस का काम लोगों की शादी करवाना नहीं है।

उन्होंने कहा, 'हम किसी जोड़े के बीच विवाद सुलझाने में मदद कर सकते हैं लेकिन किसी के लिए दुलहन खोजना हमारा काम नहीं है।'

वहीं, अज़ीम के परिवार वालों का कहना है कि वे उनकी शादी करवाना चाहते हैं लेकिन इसके लिए कोई मिल नहीं रहा। 

अजीम के भाई मोहम्मद नईम के मुताबिक, 'वह शारीरिक तौर पर कमजोर हैं और उनके हाथों में भी दिक्कत है। हम उसकी शादी ऐसी लड़की से करवाना चाहते हैं जो उसका ध्यान रख सके।

 हमें शादी के लिए कई रिश्ते आए हैं जिनमें से एक मुरादाबाद का भी है। हम लड़कियां देखने जाने की योजना बना रहे हैं।'हालांकि, अजीम का दावा यह है कि उसका परिवार उसकी शादी को लेकर गंभीर नहीं है।

इतना ही नहीं उसने शादी के लिए महिला थाने से लेकर एसडीएम और दूसरे अधिकारियों से भी शादी कराने की गुहार लगा चुका है, पर उसकी मांग पर किसी ने गौर नहीं किया।