फलोदी और बाप के बीज गाड़ाना गांव के समीप हुई इस दुर्घटना में टूरिस्ट बस के परखच्चे उड़ गए। टूरिस्ट बस में कुल 17 लोग सवार थे वही ट्राले में लोहे के बड़े पाइप भरे हुए थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टूरिस्ट बस के भीतर बैठे लोग इसमें बुरी तरह फंस गए थे।
स्थानीय निवासियों और 108 एंबुलेंस सेवा के स्टाफ ने पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला। थानाधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि दिल्ली से यह पर्यटक मिनी बस से जैसलमेर जा रहे थे, तभी आज सुबह बस फलौदी के बाप थाना इलाके के समीप ये हादसा हो गया।
यह सभी दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं तथा रामदेवरा जैसलमेर घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल करवाई। पुलिस मृतकों के शिनाख्त और परिवार से संपर्क में जुटी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, जोधपुर के बाप क्षेत्र में गाड़ना गांव के पास NH - 11 पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है । मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं , ईश्वर उन्हें इस बेहद कठिन समय में सम्बल दें , दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है ।
वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, जोधपुर के बाप क्षेत्र में बस और ट्रेलर में भिड़त से हुई पांच लोगों की मृत्यु की सूचना पीड़ादायक है । घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं । ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और परिजनो को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं । घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना। ॐ शांति।