SHEKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले में फोन पर पत्नी को तलाक देने का मामला सामने आया है। सिकंदर आलम के दिए तीन तलाक से पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन तलाक को लेकर बनाए गए कानून पर भरोसा है, अब वही मुझे न्याय दिलाएंगे।
पीड़िता ने बताया कि उसका मायका शेखपुरा जिले के अरियरी थाना के चोढ़दरगाह गांव में है। उसका निकाह छह साल पहले नवादा जिले के नवादा शहरी क्षेत्र के अंसार नगर के सिकंदर आलम से हुआ था। शौहर सिकंदर आलम उड़ीसा के भुनेश्वर शहर में रहकर कुछ कार्य करता है।
पीड़िता ने बताया पिछले साल लॉकडाउन से ही वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता के दो बच्चे हैं। पति कई महीनों से पीड़िता को परवरिश के लिए खर्चा नहीं देता है। पिछले सप्ताह 13 फरवरी को जब रुखसाना ने फोन पर संपर्क करके कुछ पैसे भेजने की गुहार लगाई तो वो गुस्सा गया।
भुनेश्वर से ही पति फोन पर उससे तीन बार तलाक बोल दिया। साथ ही कहा अब मेरे साथ तुम्हारा कोई रिश्ता नहीं रहा। पीड़िता ने दोबारा सिकंदर से कई बार बात करने की कोशिश की पर कोई जवाब नहीं मिला। थक हारकर वे एमपी ऑफिस पहुंची।