SAMASTIPUR : जिले के बिथान प्रखंड के उजाल गांव में भारत का छात्र फेडरेशन(एसएफआई) बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य देवदत्त वर्मा के नेतृत्व में समस्तीपुर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार,जिला संयुक्त सचिव रवीश कुमार,एसएफआई बेगूसराय जिला कमिटी के मजहर अंसारी,कार्तिक कुमार,संतोष कुमार एवं अनिल कुमार का एक प्रतिनिधिमंडल मैट्रिक परीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटना में मृतक छात्रा उजाला कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,मुन्नी खातून एवं तारा देवी के परिजन चमरू राय,तंतल राय,लक्ष्मण राम,जमशेद अंसारी आदि से मुलाकात की।
वहीं एसएफआई जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मुलाकात के बाद छात्र नेताओं की प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों के लिए बिहार सरकार से मांग किया कि मृतक परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद एवं परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी मिले।
साथ ही इलाजरत छात्र-छात्रा ज्योति कुमारी,वंदना कुमारी,पिंकी कुमारी,सुजीत कुमार,ललित कुमार आदि को समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।उसके बाद प्रतिनिधिमंडल सदस्य बेगूसराय स्थित अस्पताल में इलाजरत लोगों से मिलने के लिए के लिए रवाना हो गए।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट