2021/02/03

SAMASTIPUR : पंचायत आवास सहायक बर्खास्त,लापरवाही, मनमानी, तथा उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप

SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बेलसंडी तारा पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक राजेश कुमार पासवान को उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने कार्य में शिथिलता, लापरवाही, मनमानी, तथा उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने पर सेवा समाप्त करते हुए आदेश जारी कर दिया है।

कि राजेश कुमार पासवान (पदमुक्त आवास सहायक) अपने सरकारी मोबाइल सभी अभिलेख योजना पणजी एवं अन्य कागजात प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूतिपुर के पास जमा करेंगे यदि मोबाइल एवं कागजात जमा नहीं किया जाता है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूतिपुर इनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई करेंगे। 

दिए गए आदेश में बताया गया है कि बेलसंडी तारा निवासी मोहम्मद रियाज आलम उर्फ मोहम्मद रियाज ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रोसड़ाएवं प्रथम अपीलीय प्राधिकार से अपर समाहर्ता समस्तीपुर द्वारा पारित आदेश सेअसंतुष्ट होकर द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सा जिला अधिकारी समस्तीपुर को परिवाद पत्र दायर किया गया की वित्तीय वर्ष 2016 17 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सही लाभुक खैरून निशा को आवास योजना की राशि नहीं प्रदान कर उसके स्थान पर गलत लाभुक मैमून निशा को आवास योजना की सहायता राशि प्रदान कर दिया गया।

 जिस आलोक में जिला अधिकारी के द्वारा सुनवाई के क्रम में सत्य पाया गया। तथा सुनवाई के क्रम में ग्रामीण आवास सहायक के द्वारा लागू खैरून निशा की मृत्यु हो जाने और उनके घर में कोई व्यक्ति नहीं होने की जानकारी दी गई। वहीं आवेदक लाभुक के पोता हैं। जिसे आवास योजना का लाभ मिल सकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने गलत लाभुकों को आवास लाभ प्रदान करने तथा भ्रामक कथन के कारण सेवा मुक्त करने की आदेश पारित किया।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट