SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत आजाद हिंद क्रिकेट क्लब गंगौली द्वारा 16 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बोचहा और मिश्रोलिया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बोचहा की टीम ने 179 रन बनाया। जिसके जबाब में रोमाचंक मुकाबले में मिश्रौलिया की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन सिमट गई। अंतिम गेंद तक चली रोमांचक मुक़ाबले में बोचहा की टीम 3 रन से विजयी रही।वहीं मैन ऑफ द सीरीज बोचहा के कप्तान सचिन कुमार, मैन ऑफ द मैच चंदन कुमार बने।
विजेता टीम को प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर और राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा ने और उपविजेता टीम को भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर और गंगौली मंदा के पूर्व मुखिया नरेश प्रभाकर ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैच का अंपायरिंग जयराम महतो और आदेश शर्मा ने किया। आयोजक मंडल में ई. चंदन कुमार, नवीन कुमार, केशव झा,सुभाष कुमार,चंद्रशेखर महतो,उमेश कुमार,शिवम कुमार,चंदन झा, प्रवीण कुमार, कुंदन कुमार, विवेक प्रसाद आर्यन, बालेश्वर महतो, बलराम झा,मुकेश चौधरी, सूरज, विकास झा,मनोज कुमार मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट