2021/02/08

PATNA : अखिल भारतीय समता सैनिक दल के सैकड़ों कार्यकर्ता राजद में शामिल

PATNA :   राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद यादव एवं बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता  तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर  आस्था  व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सीनियर लीडर एवं पूर्व विधान पार्षद श्री आजाद गांधी के  समक्ष अखिल भारतीय समता सैनिक दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक पासवान  के साथ   राजद में शामिल हो गए । 

जिसमें प्रमुख  रुप से अखिल भारतीय समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान,  प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश महासचिव विजय कुमार अधिवक्ता ,सुधीर पासवान, इंद्रजीत पासवान ,रंजीत पासवान, श्रीमती बबीता देवी, वैष्णो देवी, सरस्वती देवी, राजू महतो ,रामकली देवी, अवध कुमार ,उदय पासवान, विनोद कुमार ,मुन्नी देवी ,बिंदु देवी, उषा देवी ,संतोष कुमार, हरदेव पासवान ,माया देवी ,उर्मिला देवी, लक्ष्मी देवी सहित सैकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की।ये सभी पटना के मोकामा टाल एवं बाढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।        

ज्ञात हो कि अशोक पासवान राष्ट्रीय स्तर के बड़े कद्दावर  एवं दलित समाज के जाने-माने नेता के रूप में जाने जाते हैं । मिलन समारोह में संबोधन  के दौरान कहा कि  देश और दुनिया में अगर कोई गरीबों का हमदर्द है उसका नाम लालू प्रसाद यादव है हम लोग कुछ दिन तक दिशा- विहीन हो गए थे वहां जाने के बाद पता चला कि सामन्ती शक्तियों का बोलबाला है ।गरीबों का यहां नहीं  हो सकता है।
        
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं प्रदेश के महासचिव निराला यादव ,डॉक्टर प्रेम गुप्ता एवं राजद नेता एजाज अहमद, कृष्णा ठाकुर ,राजीव कुमार बॉबी ,कमला प्रसाद सहित कई राजद के नेता मौजूद थे. इन नेताओं ने अशोक पासवान के राजद में आने से दल काफी मजबूत होगा और सामाजिक न्याय की कड़ी पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

रिपोर्ट-पलटन सहनी