MUMBAI : मुंबईवासियों के लिए लोकल ट्रेन उनकी लाइफलाइन होती है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते ट्रेनों के पहिए थम गए थे। वहीं आम नागरिकों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब करीब 11 महीनों बाद दोबारा लोकल ट्रेनें शुरू हो गई हैं। इस बीच एक फोटो भी सामने आई है। जो काफी इमोशनल कर देने वाली है। वायरल फोटो में एक शख्स लोकल ट्रेन में चढ़ने से पहले सिर झुकाकर ट्रेन को प्रणाम कर रहा है।
जैसा किसी मंदिर की चौखट पर किया जाता है। किसी ने यह पल को कैमरे में कैद कर लिया और इंटरनेट पर अपलोड कर दी।
सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी वायरल हो गई। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है कि ये भारत की आत्मा है, मैं प्रार्थना करता हूं हम इसे कभी ना खोएं।The soul of India... I pray we never lose it... https://t.co/Xw48usPnew
— anand mahindra (@anandmahindra) February 3, 2021
इनके पोस्ट को 20 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं 1 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। कोरोना वायरस के कारण आम नागारिकों के लिए 22 मार्च 2020 से लोकल ट्रेन बंद थी। केवल जरूरी सेवाओं के लिए 15 जून से शुरू किया गया। अब नए साल में ट्रेनों को जनता के लिए खोल दिया गया है।