DESK : राजस्थान पुलिस महकमे में हड़कंप मचा देने वाले 38 लाख के घूसकांड में चौथी गिरफ्तार हुई है। इस बार राजस्थान भ्रष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो ने आईपीएस मनीष अग्रवाल को पकड़ा है। इसी मामले में दौसा जिले की बांदीकुई एसडीएम रहीं पिंकी मीणा, दौसा एसडीएम रहे पुष्कर मित्तल और दलाल नीरज मीणा जेल में हैं।
ब्यूरो ने पिछले महीने ही दौसा में एक पेट्रोल पंप मालिक नीरज मीणा को गिरफ्तार किया था, जिसने मनीष अग्रवाल के नाम से राजमार्ग बनाने वाली कंपनी से वसूली की थी. उस वक्त मीणा के साथ दो आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) के अधिकारियो की भी 13 जनवरी को गिरफ्तारी हुई थी.
मामले में आईपीएस अधिकारी की शामिल होने की जांच के बाद मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी की गई. एक व्हाट्सएप चैट के जरिए रिश्वत के खेल की परतें खुली थीं और मनीष अग्रवाल के शामिल होने की बात सामने आई थी. 2010 बैच के अधिकारी इस वक्त राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल में कंमाडेंट के रूप में काम कर रहे हैं.
मनीष अग्रवाल पर इससे पहले भी कई आरोप लग चुके हैं. विवादों से मनीष अग्रवाल का नाता रहा है. स्थानीय चुनाव के वक्त तबादला सूची जारी करने को लेकर भी विवाद में मनीष अग्रवाल शामिल थी. उन्होंने आचार संहिता लगे होने के बावजूद बिना आईजी की इजाज़त के ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी थी. डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद ये लिस्ट निरस्त की गई थी.