2021/02/25

सिविल ड्रेस में पुलिस की गुंडागर्दी...कमर में पिस्टल खोंसे पुलिसकर्मी की करतूत.. CRPF जवान को कॉलर पकड़कर घसीटा

SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहाँ एक तरफ भले ही पुलिस - पब्लिक संबंध को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से इन दिनों बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस अपने क्रूर क्रियाकलाप से इस उद्देश्य पर ही पानी फेर रहा है। 

कुछ ऐसा ही वाक्या का एक वायरल वीडियो पुलिस की कलई खोलने के लिये काफी है। मामला सहरसा जिले के सलखुआ थाना की पुलिस की है। जिसकी बर्बरता पूर्ण कार्यवाई बिहार पुलिस सप्ताह के उद्देश्य पर पानी फेरने के लिये काफी है।

जिसमे पुलिस ने एक सीआरपीएफ जवान के साथ न सिर्फ बदसलुकी की है बल्कि फिल्मी अंदाज में उसे सिविल ड्रेस में पिस्टल के नोक पर उठा लेता है और यही वायरल वीडियो इस क्षेत्र में पुलिस बर्बरता के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस वीडियो में सिविल ड्रेस में कमर में पिस्टल खोंसे एक अन्य जवान का कॉलर पकड़े दृश्य देख आपको किसी फिल्म के हीरो व विलेन वाला सिन लग रहा होगा.

पर यह कोई फिल्मी सिन नही बल्कि यह सलखुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी है जो एक विलेन के रोल में है और एक CRPF जवान को पिस्टल के नोंक पर जबरन बर्बरता पूर्ण व्यवहार करते उठा लेता है और तब तक हाजत में बंद रखता है जब तक कि उसका पूरा परिवार व समाज के लोग थाना पहुंच माफी न मांग लेता है। 

इसका कसूर मात्र इतना कि इसने पुलिस को उसके कर्तव्य का याद दिलवाने के प्रयास किया था। ये विडियो इन दिनों खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि BIHAR SUPERFAST न्यूज पोर्टल नहीं करता है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा