ARA : भोजपुर के नगरी में सड़क किनारे खेल बच्चे को बेकाबू ट्रक ने रौंद डाला। घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने आरा-सासाराम मेन रोड को जाम कर दिया। आगजनी और प्रदर्शन करने लगे। 4-5 घंटे तक आरा-सासाराम रोड जाम रहा।
चरपोखरी पुलिस को कोई उपाय ही नहीं सूझ रहा था कि कैसे नाराज लोगों को शांत कराया जाए। गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। लोगों का कहना है कि स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से ये हादसा हुआ है। ट्रक ड्राइवर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। हादसे को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखी गई।
आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक मासूम की जान ले ली। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव की है।
मृतक की पहचान बैजनाथ साह के ढाई साल के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि विष्णु घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि उसके पैर-हाथ डंपर के नीचे आने से कटकर लटक गए। आननफानन में उसे चरपोखरी PHC ले जाया गया, डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
पटना ले जाने के रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
हादसे में ढाई साल के विष्णु की मौत के बाद घर में मातम छा गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विष्णु के अचानक चले जाने से घर में कोहराम मच गया है। मां उसे याद करके रोए जा रही है।परिजनों ने बताया कि घर स्टेट हाइवे के पास है। विष्णु घर के बाहर लगे चौकी पर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह सड़क किनारे चला गया।
इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल डाला। हादसे में उसके शरीर का निचला हिस्सा डंपर की चपेट में आने से पीसा गया। हाथ-पैर कटकर लटक गया। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।
मासूम की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नगरी बाजार को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास में लगे हुए हैं।
मासूम की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नगरी बाजार को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग को लेकर उन्होंने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास में लगे हुए हैं।
Source-dainik bhasker