SAMASTIPUR : वारिसनगर थाना क्षेत्र के सारी गांव के निकट समस्तीपुर खानपुर मुख्य सङक पर बुधवार सुबह स्कूल की एक मैजिक वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक छह वर्षीय स्कूली छात्रा, शिक्षिका समेत करीब आघा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को शहर के अलग अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर निवासी प्रदीप कुमार के पुत्री 06 नव्या डिसूजा, केशोपट्टी के महेश्वर राय की पुत्री 24 वर्षीय खुशबू कुमारी, अर्पिता कुमारी और पूनम गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वाहन वारिसनगर के पूर्णाही की है।
बुधवार सुबह छात्रों को लेकर विद्यालय की ओर जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर वाहन सङक किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है।