HAZARIBAG : से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी स्थित कोड़वा जंगल में पेड़ से फंदा बना प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। घटना मंगलवार शाम की है।
मृतकों की पहचान नरकी कला निवासी कृष्णा उर्फ शिबू करमाली (18) और बेबी कुमारी (16) के रूप में की गई। दोनों में ही कुछ सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी बीच बेबी के पिता ने बिहार के बरौनी में दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। जब इसकी जानकारी बेबी को हुई तो उसने अपने प्रेमी को इस बारे में बताया।
इसके बाद प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की योजना बनाई। मंगलवार की शाम बेबी अपने प्रेमी कृष्णा के साथ भाग गई और कोड़वा जंगल में पहुंची। यहां दोनों ने साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।
इस बीच कृष्णा के छोटे भाई ने दोनों को जंगल की ओर जाते देखा था। जब रात भर कृष्णा घर नहीं आया तो छोटे भाई ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब जाकर लोग जंगल में पहुंचे और दोनों के शव को देखा।