DESK : पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने विधायकों, सांसदों और नौकरशाहों को निशाना बनाने उस गिरोह को जो दबोचा है, जो कई दिनों से इस धंधा को चलाते थे. इस रैकेट से जुड़े आरोपी पोर्न फिल्मों और तस्वीरों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उन्हें अपना शिकार बनाते थे.
इसके बाद पीड़ित को धमकी दी जाती है कि उसके वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा और सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा. अगर इससे बचना है तो उसे एक रकम चुकानी होगी. पहले मांगी गई रकम छोटी हो सकती है. 2000 रुपये से 5000 रुपये तक. लेकिन एक बार जब पीड़ित इन आरोपियों को पैसा भेज देता है, तो ये लोग उससे लाखों रुपये की जबरन वसूली पर अड़ जाते हैं. उसे ब्लैकमेल करते हैं. लोकलाज और सामाजिक कलंक के डर से कई लोग इनके झांसे में फंस जाते हैं और इन्हें रकम दे देते हैं.
गिरोह ने पीड़ितों को फंसाने के लिए 171 फर्जी फेसबुक प्रोफाइल और 4 टेलीग्राम चैनलों का इस्तेमाल किया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने 58 बैंक खातों को जब्त कर लिया। आरोपियों ने अपने शिकार से संपर्क करने के लिए 54 मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को संदेह है कि आरोपियों ने विभिन्न उद्योगों के जाने-माने व्यक्तियों से पैसे निकाले हैं. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.