धरती ने बताया कि भगवान शंकर में उसकी गहरी आस्था है। इसलिए घूमने के दौरान ही उसने काशी में कुछ करने का सोचा। फिर राणा महल घाट के पास उसने अपना एक रेस्तरां खोल लिया। इसी दौरान उसकी मुलाकात फ्रांस के रोमन से हुई। धरती ने बताया कि हम दोनों के विचार मिल रहे थे। फिर हमने शादी का फैसला लिया। रोमन दिल्ली में ही एक कंपनी में काम करता है।
USA में भी रही है धरती
धरती को किराये पर रेस्तरां देने वाले यश ने बताया कि वो USA में भी रही है। काशी में वो अध्यात्म के चलते बसना चाहती है। परिजनों से उसका बहुत ज्यादा संपर्क भी नहीं है। उन्होंने बताया कि धरती और रोमन की मुलाकात गंगा किनारे हुई थी इसलिए शादी की अधिकतर रस्मों को गंगा किनारे रेत पर ही निभाया गया।

रोमन ने बताया मुझे भारतीय रीति रिवाज से शादी बहुत पसंद हैं। मैंने कई बार देखा था। इसीलिए मैंने भी हिंदू रीति रिवाज़ से शादी की। शादी के लिए हम दोनों ने मन बनाया तो अड़चनें आई। लेकिन जब हम दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, तो फिर कोई परेशानी नही है।