SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहां ज़िले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी फुलमनी गुप्ता का 23 वर्षीय पुत्र एवं एनआइटी का छात्र राजा कुमार का जमशेदपुर में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि एनआइटी के छात्र राजा कुमार गौसपुर गांव निवासी जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करता था। जिसका पिछले दिनों जमशेदपुर के एक पानी टंकी से पुलिस ने शव बरामद किया।वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि 14 फरवरी को राजा अपने दोस्तों के साथ इंजिनीरिंग का परीक्षा देने जमशेदपुर पहुँचा था। वह गोलमुरी लॉज में ठहरा था। बीते 16 फरवरी को अचानक राजा लापता हो गया।
लापता होने की सूचना मिलने पर उनके परिजन जमशेदपुर पहुँच पुलिस को लिखित आवेदन देकर राजा के लापता होने की सूचना दी। उसके चार दिन बाद पुलिस ने पानी टंकी से शव को बरामद किया।
घटना के बाद से ही घर एवं आसपास के इलाकों में मातम पसरा हुआ है। गांव के गणमान्य लोग सहित आसपास के लोग उनके घर पहुँच गहरी शोक व्यक्त किया व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। हालांकि घटना के बाद से ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा