RANCHI :अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ते ही जा रहा है. ताजा मामला रातू थाना क्षेत्र के गोबिंद नगर स्थित नेहा सीमेंट के पास की है. जहां बाइक सवार दाे अपराधियाें ने रातू अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी काे गाेली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
गाेली लगने के बाद सत्यप्रकाश सड़क पर ही गिर गए। गाेली मारे जाने की सूचना के बाद थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल काे इलाज के लिए मेडिका भेजा। घटना की सूचना के बाद बड़गाई सीओ और रातू सीओ मेडिका अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, राजस्व कर्मचारी की गर्दन काे छेदते हुए गाेली पार हाे गई है। फिलहाल स्थिति गंभीर है।
मुख्यालय डीएसपी टू प्रवीण कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है। अभी तक स्पष्ट नहीं हाे पा रहा है कि एक ही बाइक से अपराधी पहुंचे थे या उनके साथ और भी लाेग थे। फिलहाल, अपराधियाें के बारे में काेई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण एसपी नाैशाद आलम ने बताया कि जमीन कराेबारी के इशारे पर ही राजस्व कर्मचारी काे गाेली मारे जाने की आशंका है। परिजनाें ने भी बताया है जमीन संबंधी परेशानी हाेने के बाद ही किसी ने इस तरह की घटना का अंजाम दिया है। हालांकि, किसी से विवाद की जानकारी नहीं दी है।
सत्यप्रकाश गाेली लगने के बाद भी थाेड़ी देर तक पुलिसकर्मियाें से बातचीत कर जल्द अस्पताल पहुंचाने की बात कह रहे थे। फिर अचेत हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया स्थित घर से उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे।