2021/02/13

लड़कियों की इज्‍जत पर हाथ डालते मनचलों का वीडियो वायरल...कोचिंग पढ़ने जा रहीं छात्राओं से छेड़छाड़-मारपीट

DESK : झारखंड के चतरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।ट्यूशन पढ़ने जा रही दो छात्राओं के साथ तीन मनचलों द्वारा सरेआम छेड़खानी और मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां देकर मनचले बुरी तरह पीट रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले न सिर्फ नाबालिग लड़कियों को भद्दी -भद्दी गालियां दे रहे हैं, बल्कि एक लड़की को लात-घूंसे से पि‍टाई कर रहा है। एक मनचला छात्राओं को बार-बार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।

वायरल वीडियो में एक लड़की हिम्मत का परिचय देते हुए एक युवक से मुकाबला करती देखी जा रही है। यह लड़की जान जोखिम में डालकर एक मनचले के साथ भि‍ड़ जाती है। वह पत्थर उठाकर मनचलों को भगाती है। घटना गुरुवार की दोपहर की है। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उत्तम यादव समेत 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। चतरा के एसपी ऋषभ झा द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद शहर के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने 5 मनचलों को धर दबोचा।

शहर के सुरही मोहल्ला की दो नाबालिग छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए झुमडा मोहल्ला जा रही थी। इसी बीच मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ किया। इस मामले में भुक्तभोगी लड़कियों ने सदर थाना में उत्तम यादव, गौतम कुमार व एक अन्य युवक के विरुद्ध एफआइआर के लिए आवेदन दिया है। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि युवतियों के आवेदन पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के दो बाइक भी जब्‍त किए गए हैं।

दो किशोरियों के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में उत्‍तम यादव, रितेश यादव व गौतम कुमार शामिल हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के झुमड़ा मोहल्ला में ट्यूशन पढ़ने जा रही दो किशोरियों के साथ तीन मनचलों के द्वारा छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर किशोरियों ने सदर थाना में आवेदन देकर तीन नामजद युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर पहले दो युवकों की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल की। शुक्रवार को 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

वायरल वीडियो का मुख्य आरोपी उत्‍तम यादव शुक्रवार को पुलिस के चंगुल में फंस गया। वायरल वीडियो में किशोरियों द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचले युवक न सिर्फ लड़कियों को भद्दी -भद्दी गालियां दे रहे हैं, बल्कि एक युवक लड़की की लात -घूंसे से पि‍टाई भी कर रहा है। एक मनचला युवक युवतियों को बार-बार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।