2021/02/24

बेगुसराय ब्रेकिंग : कोयला लदी मालगाड़ी डब्बे में लगी भयंकर आग....मौके पर राहत कार्य जुटे

BEGUSARAI : बेगुसराय जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।गढ़हरा रेलवे यार्ड सैंट्रिंग लाइन पर खड़ी कोयला से लदी मालगाड़ी के तीन डब्बों में बुधवार  को  अचानक आग लग गई। इससे सूचना से हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबी कोयला रैक गाड़ी में तीन डब्बे से धुंआ निकलते देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

इसके बाद मालगाड़ी के गार्ड एवं ड्राइवर ने तत्परता दिखाई और ट्रेन को गढ़हरा यार्ड के सैंट्रिंग लाइन पर खड़ी कर बरौनी रेल पदाधिकारी को सूचित किया।


मिली जानकारी के अनुसार, लोगों का शोर सुनकर गार्ड और ड्राइवर ने कोयले के डब्बे से धुंआ निकलते देख गढ़हरा यार्ड में ट्रेन रोकी। यह मालगाड़ी मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। 


वहीं उक्त घटना की सूचना मिलते ही सीएनआइ डीएन तिवारी ने फायर बिग्रेड तेघड़ा एवं बरौनी को सूचना दी। अविलंब अग्निश्मन के कर्मी चार दमकल गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे एवं आग पर काबू पाया। 

इस दौरान किसे के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। मौके पर  राहत कार्य में जुटे हुए थे।