BETTIAH : बेतिया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव में मंगलवार की रात नवविवाहिता पूजा देवी (20) गाले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी हैं।
घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाने के पानापुर गांव निवासी सेवक साह की पुत्री पूजा की शादी दिसंबर 2020 में बैद्यनाथपुर गांव के सतेंद्र साह से हुई थी। मृतका की मां भूली देवी ने बताया कि उसका दामाद सत्येंद्र करीब 15 दिन पहले मजदूरी करने केरल में गया था।
ससुराल में उसकी पुत्री, बूढ़ी सास व ननद के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया मंगलवार की दोपहर पूजा की बातचीत अपने पति से हुई। घर में सब कुछ सामान्य था। रात में साड़ी का फंदा बनाकर वह लटक गई।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो परिजनों ने शव को नीचे उतार दिया था। परिजन फिलहाल घटना के बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है। इस मामले में यूडी केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है।