2021/02/07

सुसाइड केस:प्रेमी को आत्महत्या का मैसेज भेज लगाई फांसी, अलग-अलग जगह आत्महत्या के तीन मामले

DESK : इंदौर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।प्रेमी को वॉट्सएप पर आत्महत्या करने का मैसेज भेजकर जीवन की फैल में रहने वाली 24 साल की युवती ने शनिवार सुबह 3.30 बजे घर के बाथरूम में फांसी लगा ली। परदेशीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के मुताबिक, युवती का नाम प्रिया रैगर था।

सुबह जब उसकी दादी बाथरूम पहुंची तो घटना का पता चला। परिजन ने बताया कि पांच साल से उसका पास में रहने वाले युवक ललित वानखेड़े से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उससे शादी की बात भी चल रही थी। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई और उसने मैसेज किया तुम मुझसे बात नहीं करोगे तो मैं फांसी लगा लूंगी। इसके बाद उसने जान दे दी।

पुलिस को प्रेमी ने बताया कि वह जब भी उससे गुस्सा होकर बात नहीं करता तो वह हर बार फांसी लगाने की धमकी देती थी। उसे नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठा लेगी। वरना वह उससे बात कर लेता। उसे लगा कि वह सुबह तक मान जाएगी।

पिता बोले - बेटी को अपशब्द कहता था प्रेमी
युवती के पिता अनिल रैगर का आरोप है कि बेटी 10वीं में पढ़ती थी, तब से ललित से प्रेम करती थी। बीच में दोनों में गलत फहमी हो गई। वह ब्रेकअप की धमकी देता था। कुछ समय के लिए वह दिल्ली गया। वहां से लौटा तो फिर दोनों में विवाद हुआ। इससे वह गुस्सा हो गई थी।

नौकरी जाने से दुखी युवक ने जान दे दी
आजाद नगर थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में रहने वाले 26 वर्षीय दिनेश ठाकुर ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगा ली। परिजन का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उसे काम नहीं मिला। वह कई बार अपने ठेकेदार के पास काम मांगने गया, लेकिन उसने मना कर दिया। उसके तीन बच्चे हैं। वह हमेशा सोचता था कि इनका क्या होगा। इसके चलते उसने फांसी लगा ली।

नाबालिग लड़की ने फांसी लगाई : लसूड़िया में रहने वाली नाबालिग लड़की ने बहन के घर फांसी लगा ली। वह मूलतः सागर की थी। इंदौर में बहन के साथ नौकरी करती थी। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।