GAYA : जिले के गुरुआ प्रखंड के महादेवपुर गांव में रविवार को अचानक रोने चिल्लाने और बिलखने की आवाज सुनाई देने लगी। गांव के आसपास के लोग जुटे तभी स्थिति स्पष्ट हो पाई । मामला यह था कि महादेवपुर का रहने वाला एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के उपरांत आरोपितों ने साक्ष्य को छुपाने के लिए गांव के ही एक कुआं में शव को डाल दिया गया। उसका खुलासा रविवार को कुछ ग्रामीणों ने की है। शव मिलने के बाद परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है। चारों तरफ मातम का माहौल है । घटना की सूचना गुरुआ थाना की पुलिस को दी गई है। थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।
प्रखंड के माहादेव पुर गांव में शनिवार के रात जमीन विवाद में एक व्यक्ति को हत्या कर शव को साक्ष्य छुपाने के लिए शव कुआँ मे डाल दिया। युवक की पहचान महादेव पुर गांव के सुनील यादव 37 वर्ष के रूप में हुआ हैं। सुनील शाम को गेहूं के खेत पटवन करने निकला था। उसी बीच शुन्य सुनसान जगह देखकर उसे हत्या कर दिया है। और शव को साक्ष्य छुपाने के लिए वधार के ही एक कुआं में शव डाल दिया हैं।
जव गांव में घटना की जानकारी मिली तो काफी संख्या में ग्रामीणो पहुचे।इसका सूचना गुरुआ पुलिस को दिया गया।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर लोगों काफी मशक्कत के वाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया हैं।मृतक सुनील यादव के एक लङकी व दो लङका है।तीनो को रोते रोते बुरा हाल हो गया हैं। इधर मृतक के भाई अनिल यादव ने हत्या करने के आरोप में गांव के ही तीन व्यक्ति पर हत्या करने के आरोप में प्राथमिक दर्ज कराई हैं।
थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने वताया की तीन लोगों पर प्राथमिक दर्ज किया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा की हत्या कैसे हुई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है।