2021/02/24

समस्तीपुर ब्रेकिंग : रोसड़ा थाना में पदस्थापित चौकीदार थाना आने के क्रम में अचानक मौत... हार्ट-अटैक की आशंका

SAMASTIPUR : रोसड़ा थाना में पदस्थापित चौकीदार रामचंद्र राय की थाना आने के क्रम में अचानक मौत हो गयी है। अंदेशा है कि उन्हें हार्ट-अटैक आया है।

वे थाना क्षेत्र के जाखड़-धर्मपुर गाँव के रहने वाले थे। वो आज सुबह करीब साढ़े दस बजे थाना आने के क्रम में अचानक गिर गए।

आनन-फानन में उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को थाना लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम  के लिये समस्तीपुर भेज दिया गया है।