2021/02/13

समस्तीपुर जिले के एसपी पहुँचे रोसड़ा.. डीएसपी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण..दिए कई निर्देश

SAMASTIPUR : रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय का एसपी विकास वर्मन ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी ने अनुमंडल  पुलिस  कार्यालय का निरीक्षण किया । 

सर्वप्रथम एसपी ने विभागीय पँजियो के रखरखाव व कांडों के निष्पादन का अवलोकन किया। जिसके पश्चात सरस्वती पूजा,मैट्रिक परीक्षा व पैक्स चुनाव पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की बात कही।

साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में घटित होने वाले क्राइम को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। एसपी विकास वर्मन ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण के क्रम में रोसड़ा अनुमंडल एसडीपीओ कार्यालय में  विभागीय पंजियों का रखाव कार्य का अवलोकन किया जा रहा हैं।

 एवं सरस्वती पूजा, मैट्रिक का परीक्षा एवं पैक्स चुनाव है । इस संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई है । इसको लेकर अलर्ट रहने को भी कहा गया है। इसके अलावा शराब से संबंधित जो मामले हैं उसकी समीक्षा की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों पर पेट्रोलिंग रखने को कहा गया है। जो पुराने शराब माफिया है उन पर लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है ।

पलटन साहनी संवाददाता समस्तीपुर की रिपोर्ट