2021/02/23

आर्केस्ट्रा के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या....भुईयां पूजा के अवसर पर किया था रंगारंग कार्यक्रम

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में सांस्‍कृतिक कार्यक्रम देखने एक एक शख्‍स की गोली मार कर हत्‍या कर दी गई। कार्यक्रम स्‍थल पर जुटी भीड़ के बीच गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना के शिवनगर अकौना टोला में सोमवार की रात लगभग 11 बजे आर्केस्ट्रा के दौरान एक अधेड़ की गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। आर्केस्ट्रा में गोलीबारी एवं अधेड़ की मौत के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

मृतक जुड़ावनपुर करारी पंचायत के रामप्रकाश राय एफसी के 45 वर्षीय पुत्र उमेश राय उर्फ डिविकी था। भुईयां पूजा के अवसर पर शिवनगर अकौना टोला निवासी परमजीत राय के दरवाजे पर ऑर्केस्ट्रा हो रहा था। इसी दौरान उमेश राय को किसी ने गोली मार दी। अधेड़ की हत्या को लेकर गांव में तनाव है। जुड़ावनपुर थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।