2021/02/23

जयमाला के दौरान 2 लड़का को मारी गोली...जाँच में जुटी पुलिस

MUZAFFARPUR : जिले के महेशपुर में देर रात एक शादी समारोह में जमकर हुई हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लगने से खुशी माताम बदल गई। घायल दोनों युवकों को शहर के निजी अस्पताल में आनन-फानन में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मानें तो दोनों युवक की हालत गंभीर है।

हत्था ओपी क्षेत्र के महेशपुर में रविवार देर रात शादी समारोह देखने आए 17 वर्षीय चंदन कुमार और 15 वर्षीय रितिक राज गोली लगने से जख्मी हो गए। पेट में गोली लगने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को पूसा ले जाया गया जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया। फिलहाल शहर के निजी अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। विदित हो कि महेशपुर निवासी अजित शर्मा की बहन की शादी का समारोह चल रहा था। सभी जयमाला देख रहे थे।

इसी बीच यह घटना घटी। योगेंद्र महतो के पुत्र चंदन कुमार और देवेंद्र शर्मा के पुत्र रितिक राज को गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी चंदन की मां सोमानी देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही नौशाद और इरशाद ने गोली मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में चंदन के स्वजन ने हत्था ओपी में आवेदन दिया है जिसमें नौशाद और इरशाद को आरोपित बनाया है। 

आवेदन में कहा गया कि दोनों हथियार लहराते हुए आए। पहले हवाई फायरिंग की, फिर मेरे पुत्र को गोली मार दी। इस संबंध में हत्था ओपी प्रभारी शमीम अख्तर ने बताया कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। देवेंद्र शर्मा के पुत्र रितिक राज को मैट्रिक की परीक्षा देनी थी, लेकिन गोली लगने के कारण वह परीक्षा देने से वंचित हो गया।