DESK : गया में मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन छात्र सेंटरों के बाहर चिट-पुर्जे बनाते दिखे। इन्हें ना तो परीक्षा में लेट होने का डर है ना ही कड़ी चेकिंग की परवाह। ताज्जुब की तो ये बात है कि चिट तैयार करने में इनका साथ अभिभावक भी साथ देते नजर आए। बुधवार से बिहार में मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गई है। सुबह से ही सेंटरों पर छात्रों की भीड़ उमड़ी।
गया के जगजीवन कॉलेज के बाहर छात्र बाइक पर चिट बनाते नजर आए। दर्जनों की संख्या में छात्र छोटे-छोटे पुर्जों पर चिट बना रहे थे। कागजों को कई तह करके पॉकेट में भरते नजर आए। अब अगर अंदर चेकिंग के दौरान इनके चिट लिए जाएं, तभी ये निष्कासित हो पाएंगे।