2021/02/26

पटना में ताबड़तोड़ लूट...लड़की का मोबाइल लूटा...लूटपाट के दौरान स्टूडेंट को मारी गोली

PATNA : पटना पुलिस की गश्‍ती पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार की सुबह राजधानी में दो वारदातों से शहरवासी दहशत में हैं। कंकड़बाग में छात्र को गोली मारकर लूटपाट किए जाने के बाद कदमकुआं थाना क्षेत्र में बड़ी घटना हो गई।

पटना के कंकड़बाग में रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज के पास शुक्रवार तड़के 4 बजे अपराधियों ने एक स्टूडेंट को गोली मार दी। छात्र कहीं बाहर से अपने घर आ रहा था। उसके पास एक बैग भी था। बाइक सवार 3 अपराधियों ने कॉलेज से 100 मीटर पहले घेर लिया। इसके बाद वे उसका पैसा और मोबाइल छीनने लगे। स्टूडेंट ने छिनतई का विरोध किया तो अपराधियों ने उसके पेट में गोली मार दी। 

घायल रोहतास जिले का रहने है। उसे इलाज के लिए बेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, सुबह-सुबह गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है। SP ईस्ट जितेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र के पेट में गोली लगी है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पुलिस ने बताया कि अहले सुबह एक युवक कॉलेज की ओर से गुजर रहा था। कॉलेज से 100 मीटर पहले ही 3 बाइक सवार अपराधी आए और उससे मोबाइल और बैग छीनने लगे। बैग में सिर्फ कपड़ा था। छिनतई का युवक ने विरोध किया तो उसके पेट में गोली मार दी। घटना सुबह 4 बजे के करीब की है।

गंभीर हालत में लड़के को इलाज के लिए बेली रोड के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पटना सदर के ASP के अनुसार अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। कंकड़बाग थाना की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए वारदात स्थल के आसपास में CCTV खंगाल रही है।



दूसरे तरफ राजेंद्र नगर रोड नंबर छह (ए) स्थित अमर मेडिकल हॉल हथियारबंद अपराधी सुबह के करीब 10 बजे दुकान में घुसे और नकदी लूट ली। 

इसके बाद उन्‍हीं अपराधियों ने राजेंद्र नगर हॉस्पिटल के पास एक युवती का मोबाइल लूट लिया। स्‍थानीय लोग अपराधियों का पीछा करने लगे तो वे हथियार लहराते हुए भाग निकले। हालांकि, उनकी स्‍कूटी वहीं छूट गई।

बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी दो की संख्‍या में थे। उनकी उम्र 22 से 24 वर्ष के बीच बताई जाती है। घटना के बाद लोगों ने कदमकुआं थानाध्‍यक्ष विमलेंदु कुमार को कॉल किया। तब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दुकान से कितनी राशि लूटी गई है, इसका अब तक आकलन नहीं हो पाया है।