SAMASTIPUR : जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड नक्कु स्थान के निकट आजाद नगर मोहल्ला में शुक्रवार शाम दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाशों ने पिस्टल के बल पर रुपये से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मगरदही की ओर भाग निकले। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।बाइक सवार बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक से पिस्टल के बल साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शुक्रवार की शाम उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी एचडीएफसी फास्ट के सीएसपी संचालक सोनी कुमारी के कर्मी केशव कुमार और जानी कुमार मोहनपुर रोड स्थित वेदिक फाइनेंस कार्यालय से 3 लाख 43 हजार 290 रुपये लेकर बाइक से सीएसपी केन्द्र जा रहे थे।घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।