MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना हुई है जिसे दोस्ती के नाम पर कलंक ही कहा जा सकता है। एक व्यक्ति पहले दोस्त की पत्नी को भगा ले गया और अब वह उसकी बेटी के साथ गंदा काम करना चाहता है। वह चौथी कक्षा की छात्रा है।
बच्ची के पिता ने बताया कि वे म्युचुुअल फंड निवेश कराने वाले एक फर्म में काम करते हैं। 2010 में उनकी शादी मोतीपुर की एक युवती से हुई थी। उससे उनकी दो संतानेें हैंं। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित उसके गांव का ही रहने वाला है। दोनों लोगों ने साथ में ही शिक्षा विभाग में नौकरी के लिए आवेदन दिया था। इसी सिलसिले में आरोपित का उनके घर आना-जाना होने लगा।
इसी दौरान उसने चिकनी चुपड़ी बातें करके उसकी पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जब उन्हें संदेह हुआ तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़ चली गई। गत साल सितंबर से ही वह दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने लगी। वहीं पर आरोपित भी आता-जाता था। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षक है। उसकी गैरमौजूदगी में आरोपित उनकी बेटी के साथ गलत करने का प्रयास करता था।
एक दिन पूर्व भी आरोपित उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और अपने पिता के घर पहुंची। रोते हुए उसने पूरी घटना बताई। कहा कि मम्मी के साथ नहीं रहेगी। रंजीत अंकल गलत करते हैं। इसके बाद बच्ची को लेकर वे काजीमोहम्मदपुर थाना पहुंचे। वहां से महिला थाना भेजा गया।