SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले खानपुर थाना क्षेत्र के चाखवाकर खतुआहा चौक पर गुरुवार को दो बच्ची भटकती हुई देखी गई। एसआई अर्जुन प्रसाद सिंह दोनों बच्ची को थाने लाए।
एक बच्ची अपना नाम काजल व दूसरी शिवानी बता रही है। पिता का नाम संजीत व माता का नाम सविता बता रही है।
लेकिन गांव का नाम नहीं बताने के कारण उसके घर वालों की जानकारी नहीं मिल रही है। दोनों बच्ची को चाइल्ड लाइन को जानकारी देखे सुपुर्द कर दी जाएगी।
ये दोनों बच्ची आपस मे बहन है।दोनों खो गई है।खानपुर थाना के चकवाखर, खतुआहा चौक पुलिस दोनों बच्ची को बरामद कर थाना लाई है।दोनों बच्ची सुरक्षित है।
आप सभी मित्रों मे अगर कोई भी इसे पहचानते हैं तो इसके परिवार वालों को सूचित कर खानपुर थाना में आकर संपर्क कर सकते हैं।