SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर चौक के समीप एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से शनिवार के दोपहर कई व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खोकसाहा- हरिचक मुख्य पथ के भुसवर पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत शाहपुर चौक से कुछ आगे शत्रुघ्न साह के घर के नजदीक टेंपो की गति तेज होने के कारण तीखी मोड़ पर चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया।
जिससे यह सड़क दुर्घटना घटी। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पीएचसी विभूतिपुर को दूरभाष के माध्यम से दिए गए सूचना के उपरांत एंबुलेंस के द्वारा घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के गंगोली मंदा पंचायत के मकदुमपुर निवासी विलास पासवान,बहादुर पासवान एवं अन्य के रूप में की गई। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन जांच में जुट चुकी है।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट