SAMASTIPUR : हसनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सर्वप्रथम परिदह पंचायत के जिउर गांव के एक गाछी में छापेमारी किया गया।
15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।इसी तरह उसी पंचायत के गोदह गांव के मोहन मुखिया के घर की गई छापेमारी में 10 लीटर महुआ दारू बरामद किया गया। इसके बाद एक और घर में की गई छापेमारी में 10 लीटर देशी शराब के साथ कारोबारी बबलू मुखिया को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के साथ साथ जिउर के ओम कुमार और गोदह गांव के मोहन मुखिया के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बबलू मुखिया को जेल भेज दिया गया है।