SAMASTIPUR : रेलवे मंडल के 65वां रेल सप्ताह कार्यक्रम अधिकारी क्लब परिसर स्थित भवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 251 रेल कर्मियों को डीआरएम अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों बधाई देते हुए कहा कि आप सबों की मेहनत के बल पर ही हम यात्रियों को 24 घंटे सेवा देने में सफल हो पाए हैं।
कोरोना काल में आपने डर को खत्म कर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो पाया था। डीआरएम ने कर्मियों ने कहा कि रेलवे से ही हमारी पहचान है। कर्मी तनमन धन से अपना -अपना कार्य करें तो यात्रियों को अपनी मंजिल तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इससे पूर्व सीनियर डीपीओ आेमप्रकाश सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।