आरोपी मनिंदर सिंह 26 जनवरी को बाइक पर अपने 5 साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए निकला था। अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के बाद लाल किले में घुसा और वहां तलवार लहराते हुए डांस किया। साथ ही इसने दूसरे प्रदर्शनकारियों को भी उकसाया। आरोपी स्वरूप नगर इलाके में एक खाली प्लाट पर तलवार चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था।
@ndtvindia @DelhiPolice
— Mukesh singh sengar मुकेश सिंह सेंगर (@mukeshmukeshs) February 17, 2021
लाल किले पर 2 तलवार लेकर 26 जनवरी को लोगों में जोश भरने के लिए खूब नाचा मनिंदर सिंह,दिल्ली पुलिस @CellDelhi ने आरोपी को हिंसा के आरोप में 2 तलवार के साथ पीतमपुरा से गिरफ्तार किया ,आरोपी स्वरूप नगर में तलवार चलाने का एक ट्रेनिंग स्कूल भी चलाता है pic.twitter.com/MxoA08yJ7G
आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू और इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। सिद्धू पर अराजकता भड़काने और झड़प का आरोप लगाया गया है। झड़प के दौरान, प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने लाल किले में प्रवेश किया और सिख धार्मिक ध्वज फहराया। सिद्धू घटना के बाद फरार हो गया था।
वहीं, इकबाल 26 जनवरी को लाल किले से फेसबुक लाइव कर रहा था और लोगों को कह रहा था कि टॉप जाओ बब्बर शेरों। उस पर भीड़ को उकसाकर लाल किले पर झंडा फरहरवाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्ध पर 1 लाख और इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था।
गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल कुछ लोग राजधानी दिल्ली में पहुंच गए। इसके बाद कई जगहों पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच झड़प देखने को मिली। इसी कड़ी आईटीओ होते हुए किसान लाल किला तक पहुंच गए यहां उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की और लाल किले पर धार्मिक झंड़ा फहरा दिया।