2021/02/17

बिहार : सिलेंडर बम से हमला... दी धमकी- इतना चिथड़ा उड़ाएंगे की निगमवाला भी झाड़ू से नहीं उठा सकेगा

MUZAFFARPUR : सदर थाना के सर गणेश दत्त नगर स्थित रोड नंबर चार में बुधवार अलसुबह बदमाशों ने रिटायर्ड मेडिकलकर्मी तपेश्वर सिंह के मकान पर सिलेंडर बम से हमला कर दिया। 

विस्फ़ोट इतना जबरदस्त था कि घर की खिड़की और दरवाजे का शीशा चकनाचूर हो गया। दीवारों पर लगे प्लास्टर टूट गए। बदमाशों ने लाल रंग से लिखा हुआ एक धमकी भरा पत्र भी फेंका है। इसमे लिखा है कि जिस दिन कन्हैया तुम मुज़फ़्फ़रपुर पहुंच गए। 

इतना चिथड़ा उड़ाएंगे की नगर निगम वाला भी झाड़ू से नहीं उठा सकेगा। बताया जाता है कि कन्हैया मेडिकलकर्मी का पोता है और वह दूसरे प्रदेश में नौकरी करता है। बम विस्फोट की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाने की कवायद की जा रही है। 

मौके से धमकी भरा पत्र बरामद किया गया है। पुलिस सभी बिन्दुओ पर छानबीन कर रही है। बताया गया कि मकान मालिक बाहर रहते हैं। घर मे तीन किराएदार हैं। अहले सुबह बाइक से आये बदमाशो ने सिलेंडर बम मकान पर पटक दिया और भाग निकले।